बॉलीवुड सितारों के Divorce जिन्होंने बटोरी सुर्खिया
सैफ अली खान और अमृता सिंह: 1991 में अमृता सिंह और सैफ अली खान ने शादी की थी। शादी के 13 साल बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। सैफ ने बाद में शादी कर ली थी।

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया : शादी के 20 साल बाद अपनी पत्नी से अलग हुए एक्टर ने 2018 में सोशल मीडिया के जरिये इस बात की खबर पब्लिक को दी थी। हालाँकि उन्ही तलाक November 2019 में मिला।

फरहान अख्तर और अधुना : 16 साल एक दूसरे के साथ बिताने के बाद फरहान और हेरस्टायलिस्ट अधुना ने 2016 में तलाक ले लिया। हालाँकि इस बारे में कभी उन्होंने खुलकर बात नहीं की।

अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा : 28 मार्च 2018 के दिन अपनी शादी के 18 साल बाद एक्ट्रेस मलिका अरोड़ा और अरबाज़ खान अलग हो गए।

रीना दत्ता और आमिर खान : शादी के 17 साल बाद आमिर खान अपनी पत्नी रीना दत्ता से अलग हो गए थे। रीना और आमिर खान का तलाक 2002 में हुआ था। हालाँकि उसके बाद आमिर खान ने किरण राव से शादी कर ली थी।

ह्रितिक रोशन और सुज्जैन खान : 2013 में ह्रितिक रोशन और सुज्जैन खान ने अपनी शादी के 14 साल बाद तलाक ले लिया था। हालाँकि आज भी ये अच्छे दोस्त है।

पूजा भट्ट और मनीष मखीजा : साल 2014 में अपनी शादी के 11 साल बाद मनीष मखीजा और पूजा भट्ट एक दूसरे से अलग हो गए थे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप की खबर दी थी।

दिया मिर्ज़ा और साहिल संघा : दिया मिर्ज़ा ने 2014 में साहिल संघा से शादी की थी। शादी के 5 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर : बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साल 2003 में संजय कपूर से शादि की थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया।