पाना क्यों सड़ा

एक दिन राजा शिव सिंह सभासदो से बोले की तीन प्रश्नो का मुझे एक ही उत्तर दीजिये। प्रश्न निम्नलिखित रूप में है।
(१ ) पाना क्यों सड़ा ?
(२ ) घोड़ा क्यों अड़ा?
(३ ) मूंछ क्यों कड़ा?

सभासदो में से कोई भी इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे सका। परन्तु गोनू झा ने इस प्रश्न का उत्तर बहुत सरलता से दिया। जवाब यों था फेरा नहीं गया। सभी सभासद गोनू झा से बोले की इसका जवाब हम सबको पूरी तरह समझा दीजिये।

गोनू झा हँसते हुए बोले
(१ )अगर पान में नित्य पानी नहीं फेरा जाये तो पान साद जायेगा।
(२ )अगर घोडा को सवार नित्य नहीं फेरा तो घोडा जरूर अड़ेगा।
(३ )अगर मूंछ पर नित्य हाथ न फेरा जाये तो वह अवशय कड़ा होगा।
यह सुनकर खुश होकर राजा ने गोनू झा को काफी इनाम दिया।

Please follow and like us:
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)