दिल्ली मे मात्र 70 हजार रुपये के लिए 88 वर्ष की महिला की हत्या कर दी गयी।
अभी – अभी मिली खबर के मुताबिक दिल्ली मे 88 वर्ष की कांता चावला के guard ने केवल 70 हजार रुपये के लिये उन्ही की गला काट कर हत्या कर दी। आपको बता दे की कांता चावला दिल्ली की पाश कॉलोनी सफदरजंग एंक्लेव मे रहती थी। यह घटना शनिवार देर रात की हैं ! कांता चावला के 92 वर्षीय पति बी. आर. चावला को आरोपियो मे रस्सी से बांधकर खूब पिटाई की। जिसके कारण वे बेहोश हो गये। बी. आर.चावला को विदेश मंत्रालय की ओर से सेवानिवृत्त प्राप्त था। बी .आर. चावला को बेहोश पाकर guard उनके पैसो को लूट कर फरार हो गया।
इस बात की सूचना पुलिस को पडोस के सुरक्षकर्मी द्वारा प्राप्त हुई। दिल्ली पुलिस ने महिला के मृत शरीर को अपने नियंत्रण मे रखा हैं। दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। उनके नाम राजेश, ज्ञानेंद्र , ओम और प्रमोद हैं। जोकि पैसा लूटकर नेपाल भागने के फिराक मे थे। आपको बता दे कि ये चारो आरोपी बहुत ही खतरनाक हैं। पैसा के लिये ये किसी का भी खून कर सकते हैं। इसी कारण दिल्ली निवासी अब असुरक्षित हो गये है।
पुलिस ने बताया कि कांता चावला और बी. आर. चावला दिल्ली की पाश कॉलोनी सफदरजंग एंक्लेव स्थित घर के अप्पर ग्राउंड फ्लोअर पर रहते थे। उन दोनो बुजुर्गो के दो बेटे थे। जोकि अमेरिका मे अपने परिवार के साथ रहते थे। कुछ समय पहले उन दोनो बेटी की मौत हो गयी और वे अमेरिका मे ही स्थापित हो गये। यह खबर सुनकर कांता चावला और बी.आर.चावला बहुत दुःखी हुए। इस कारण उन्होंने उसी घर मे रहने का निश्चय किया।
पुलिस कर्मचारी उपायुक्त के अनुसार चारो आरोपी अर्थात guard और उसके मित्र पैसे लुटकर नेपाल भागने के फिरक मे थे। किंतु पहली जांच के पश्चात ही पुलिस मे उन आरोपियों के घर पर छापा मारा और उसे लेकरं सभी सबूत जुटा लिये हैं। इसी छापेमारी के पश्चात पुलिस कर्मचारी उपायुक्त को उनके नेपाल भागने की जानकरी प्राप्त हुई।
15 दिन पहले ही आया था नौकरी करने :
पूछताछ और छापेमारी के बाद यह खबर सामने आया कि कांता चावला बी.आर. चावला ने उसे 15 दिन पहले ही अपने घर के सुरक्षाकर्मी के रूप में नियुक्त किया था। कामवाली बाई के अनुरोध करने पर ही ऊस guard को सुरक्षाकर्मी के रूप में नियुक्त किया गया। इसलिये पुलिस ने उस कामवाली बाई को भीं अपने कब्जे मे कर लिया हैं। आरोपी किसी काम से उन बुजुर्गो के घर पर गया तभी उसने कांता चावला को अल्मारी मे गहने रखते हुए देख लिया था और तभी से उसने मर्डर करने की प्लानिंग शुरू की।