ठाणे जिला बना कोरोना हॉटस्पॉट

ठाणे जिला बना कोरोना हॉटस्पॉट

कुल मरीजो की संख्या पहुंचा 29000 के पास

ठाणे जिला कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बन गया है। यहाँ पर दिनोदिन कोरोना मरीजों की संख्या तो बढ़ ही रही है, वही मृतकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे जिला प्रशासन की चिंता और बढ़ गयी है। शनिवार को अब तक एक दिन में सर्वाधिक 1465 कोरोना के नए मरीज मिले है। वही 36 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। इस प्रकार ठाणे जिले में टोटल मरीजों की संख्या 29000 के करीब पहुँच गयी है और कुल मरीजों की संख्या 28944 तक जा पहुंची है। वहीँ मृतकों की संख्या 900 क्रॉस करते हुए कुल 947 पहुँच चुकी है।

शनिवार को ठाणे में 371 मरीज मिले और 14 की मौत हुई।

  • वहीँ शहर में मरीजों की संख्या 7456 हो चुकी है और मृतकों की संख्या 456 हुई है। ठीक हो कर घर पहुंचे मरीजों की संख्या वर्तमान में 3779 है , जो कुल मरीजों की तुलना में 51% है।
  • वर्तमान में प्रत्यक्ष में 3785 मरीज शहर के अस्पताल है। साथ ही ठाणे जिले के शहरी क्षेत्रो के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी तेज़ी से बढ़ रहा है। जिसे लेकर अब जिला स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरे साफ़ नज़र आ रही है।

जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण डोम्बिवली महानगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सबसे अधिक 436 मरीज मिले है और यहाँ मरीजों की कुल संख्या 5309 हो गयी है। जिसमे 5 मरीजों के मौत के साथ संख्या है। वहीँ नवी मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में 150 नए कोरोना मरीज मिले है और यहाँ पर कुल बाधितो की संख्या 6003 के करीब पहुँच गयी है। जबकि 7 लोगो की मौत हो गयी है। यहाँ मृतकों की संख्या 201 हो गयी है। इसी प्रकार मीरा भाईन्दर मनपा क्षेत्र में करीब 80 मरीज पाए गए और कुल मरीजों की संख्या 2935 हो गया है। यहाँ पर शनिवार को 6 मृतकों के साथ कुल मृतकों का आंकड़ा 135 हो गया है।

ग्रामीण क्षेत्रो में बढ़ रहे कोरोना मरीज

  • भिवंडी महानगर पालिका क्षेत्र में 102 नए मरीजों के साथ कुल 1690 हो गयी है। जबकि 24 घंटे के भीतर एक मरीज के मौत का मामला सामने आया है। कुल आंकड़ा 38 तक पहुँच गया है।
  • उल्हासनगर मनपा में 60 मरीज मिले है। इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या 1528 हो चौकी है। अब तक 39 मरीजों की मौत इस बीमारी की वजह से हो चुकी है। इसी तरह बदलापुर नगर परिषद् में 26 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 686 हो चुकी है।
  • इसी तरह अंबरनाथ में 140 नए मरीज कोरोना के मिले है और अंबरनाथ में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1636 तक पहुँच गया है। यहाँ पर कुल मृतकों की संख्या 38 हो चुकी है।
  • ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। यहाँ पर 100 नए मरीज मिले है और यहाँ पर कुल मरीजों की संख्या 1330 हो गयी है। जबकि मृतकों की कुल संख्या 39 हो गयी है।

गगनचुंबी इमारतों में भी पहुंचा वायरस

ठाणे महानगर पालिका की सीमा में एक बार फिर शुक्रवार की तरह शनिवार को सबसे अधिक कोरोना के मरीज मिले है। शहर के बड़े काम्प्लेक्स और गगनचुंबी इमारतों में मरीजों की संख्या बढ़ती नज़र आ रही है। यहाँ पर शनिवार को 371 नए कोरोना के मरीज मिले है। वही 14 मरीजों की 24 घंटे में मौत हो गयी है। जिसमे 10 पुरुष और 4 महिलाये है।

Please follow and like us:
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)