गुजरात के एक शहर अहमदाबाद मे पुलिस को मिले सीलिंग से लटके एक ही परिवार के 6 लोगो के शव
आपको बता दे कि गुजरात के प्रसिध्द शहर अहमदाबाद मे पुलिस कर्मचारी को एक फ्लॅट मे सीलिंग से लटके हुए 6 लोगो के शव पाये गये है। आश्चर्य की बात तो यह है की वें 6 लोग एक ही परिवार के थे। पुलिस कर्मचारी के अनुसार आत्महत्या करने वाले इन 6 लोगो मे से 2 युवक भाई थे। उनकी उम्र 40 और 42 वर्ष है।उन दोनो युवक के साथ – साथ 4 बालको ने भी आत्महत्या कर ली! उन चारो बालको की उम्र 7 से 12 वर्ष के बीच है।
गुजरात पुलिस के अनुसार शुक्रवार के दिन वाटवा जीडीआइसी इलाके मे स्थित एक फ्लॅट मे वे 6 मृत शरीर सीलिंग से लटके हुए थे। इन मृतको मे अमरीश पटेल (42) और गौरांग पटेल (40) नाम के दो भाई शामिल थे। दोनो भाई अहमदाबाद शहर के ही एक नगर में रहते थे। उनके परिवार के अनुसार वे दोनो भाई बुधवार 17 जून को घर से निकले थे। उन्होंने बताया की अमरीश और गौरांग ने घर से निकलते वक्त बताया था की वे सब घुमने जा रहे हैं।
पुलिस कर्मचारियो ने तोडा फ्लॅट का दरवाजा
घर से निकलने के बाद जब वे सभी गुरुवार तक घर वापस नही पहुचे तब उनकी पत्निया चिंतित हो गयी और वे दोनो वाटवा जीडीआइसी पहुंच गइ। उन्होंने कुछ समय तक दरवाजा नॉक किया लेकिन दरवाजा नही खुला तब उन्होंने पुलिस को कॉल किया। जब पुलिस वहां पहुंची, तब उन्होंने फ्लॅट का दरवाजा तोड दिया। फ्लॅट का दरवाजा खुलते ही उन सभी ने वहां पाया की वहां पर उन 6 लोगो के मृतक शरीर सीलिंग से लटक रहे थे।
उनकी पत्नियो ने बताया उन चारो बालको के बारे मे
रसोई घर मे दो लडकियां कीर्ती (7) और सान्वी (7) तो वही दूसरी ओर कमरे मे दो लडके मयूर (12)और ध्रुव (12) नाम के पाये गये।